अरविंद दूबे
🔹जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-
🔹अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना चोपन पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-
🔹थाना समाधान दिवस पर जनपद में प्राप्त कुल 92 प्रार्थना पत्रों में से कुल 26 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया
🔹जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश
जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना चोपन पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया । जनपद में प्राप्त कुल 92 प्रार्थना पत्रों में से कुल 26 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बंध में आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
