(AKD/ गिरीश तिवारी)
सोनभद्र: ठंड और शीतलहरी से बचाव को देखते हुए नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी के पास बने स्थायी रैन बसेरा को आमजन के लिए खोल दिया है। यहां निराश्रित और असहाय लोगों के लिए रात्रि विश्राम की पूरी निःशुल्क व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा में 50 बेड, रजाई, गद्दे, चादर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, अलाव और केयर टेकर की सुविधा उपलब्ध है।अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि तेज ठंड में खुले में न सोएं, बल्कि सुरक्षित रहने के लिए रैन बसेरा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड की मार का शिकार न होने पाए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
