सोनभद्र। कलेक्ट्रेट के सामने पहाड़ी पर बने शकुन्त पार्क जिसका उद्घाटन पूर्व में किया गया था, उसे आज पीओ डूडा द्वारा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद को सौंपा गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शकुन्त पार्क से दिखायी देने वाले विभिन्न स्थलों के नाम के बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पार्क में आने वाले लोगों को पार्क से दिखायी देने वाले विहगंम दृश्य की जानकारी भी उपलब्ध होगी। अध्यक्ष इस पार्क की देख-रेख की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी।

इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वागीश कुमार शुक्ला), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, पीओ डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्याक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह सहित कार्मिकगण उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
