घोरावल/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)–
खुटहां बाईपास पर सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली दुर्घटना में 32 वर्षीय राजेश कुमार यादव की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही उनकी कार को बुरी तरह रौंद दिया।सुबह करीब 9 बजे बाजार जा रहे राजेश की कार पर ट्रक इतनी जोर से चढ़ा कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल राजेश को CHC घोरावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। गांव और क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
