रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी))-
लोढ़ी गांव के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस अचानक ब्रेक फेल होते ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। भीषण आवाज के साथ हुई टक्कर में बस में सवार 14 बच्चे और 2 शिक्षक घायल हो गए।
सुबह करीब 8 बजे हुई इस घटना में विद्यालय की बाउंड्री दीवार टूट गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और स्कूल स्टाफ मौके पर दौड़े और सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज सोनभद्र भेजा। घायलों में अनुज केशरी, साक्षी पांडेय, आलिया, कार्तिक तिवारी, सुमित समेत 14 छात्र और शिक्षक राजेश व सलमा शामिल रहे।
सभी को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बस की ब्रेक फेल होने की असली वजह की जांच जारी है। हादसे के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
