डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-: पड़रछ ग्राम पंचायत के टोला पटेल नगर चौराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर दो महीने से खराब होने के कारण करीब दो सौ ग्रामीण अंधेरे में जी रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और जल्द सुधार की मांग की।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, संतोष कुमार, कंचन पटेल, पिंटू पटेल, राम स्वरूप, लक्ष्मण पटेल, विवेक, दया पटेल, इंद्रजीत, अखिलेश, सुनील कुमार, राम बाबू, अनिल पटेल, राजाराम, पंकज और रमाशंकर ने बताया कि कोन सब स्टेशन के अंतर्गत 11,000 वोल्टेज का यह ट्रांसफार्मर पटेल नगर चौराहे के पोल पर लगा है। दो महीने पहले किसी अज्ञात वाहन के धक्के से यह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, पेयजल की समस्याएं बनी हैं और रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली विभाग से संपर्क किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
