सोनभद्र(AKD/ गिरीश तिवारी)-शासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई समाधान दिवस का आयोजन जनसेवा की भावना से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और तत्काल निस्तारण कराया गया।कार्यक्रम के दौरान नगर निकायों में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें सफाई व्यवस्था, पेयजल, मार्ग प्रकाश और जल निकासी जैसी स्थानीय समस्याएँ प्रमुख रहीं।

सभी शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई, जिससे उपस्थित लोगों में संतोष और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।अधिशासी अधिकारी श्री मुकेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने भी कहा कि जनता की सेवा ही नगर पालिका का धर्म है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
