AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र: जनपद में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन पर श्रम विभाग और थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम ने पन्नूगंज, खालीहारी मार्केट सहित कई स्थानों पर अभियान चलाकर दो नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। टीम ने बच्चों से काम कराए जाने के मामले में संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार और महिला आरक्षी शालिनी वैश्य शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
