सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-बीजपुर थाना अंतर्गत एनटीपीसी आवासीय परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब साफ-सफाई के लिए पहुँचे एक संविदा श्रमिक ने ऑफिस के भीतर ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान 56 वर्षीय भाईलाल पुत्र विशेषरर, मूल निवासी गांधीधाम, के रूप में हुई है।सुबह करीब साढ़े छह बजे घटना की जानकारी मिलते ही बिजपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस अभी तक यह पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में श्रमिक ने यह कदम उठाया। घटना के कारणों की गहन जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
