(AKD/गिरीश तिवारी)–
चोपन/सोनभद्र:- चोपन थाना पुलिस ने डीज़ल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरमुरा निवासी 20 वर्षीय जयसूर्या पुत्र पन्नालाल को हाइडिल कॉलोनी के पास बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0 447/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चोरी में इस्तेमाल किए गए बोलेरो टैंकर की जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने मौके से 70 लीटर चोरी का डीज़ल और एक बोलेरो टैंकर बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में यह महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, जबकि मामले से जुड़े दूसरे आरोपी सोनू जायसवाल की तलाश लगातार जारी है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक राम फेर यादव और हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान