संवाददाता-रवि सिंह
दुद्धी/सोनभद्र:-कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में अनियंत्रित बाइक के गिरने से बाइक सवार संतोष कुमार 42 पुत्र मंगर निवासी कादल घायल हो गया ।व्यक्ति का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है ।मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार हर दिन की तरह आज बृहस्पतिवार को रेणुकूट मार्केट से सब्जी बेचकर बाइक से घर कादल लौट रहें थे कि कादल गांव पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई । इस हादसे में संतोष कुमार घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
