सोनभद्र। सेवा पखवाड़ा/मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत विकास खण्ड कोन के दिव्यांग जनों को गयवंती देवी इंटर कालेज कोन में विधायक सदर भूपेश चैबे जी के कर कमलो से 40 ट्राईसाईकिल, 12 व्हील चेयर, 10 कान की मशीन, 5 स्मार्ट केन व 15 जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक सदर भूपेश चैबे ने कहा कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु अनेक प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं स्वयं का रोजगार कर आत्म निर्भर बन रही हैं, इन जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन का विकास हो रहा है। इस मौके पर जितेंद्र कुमार दूबे खण्ड विकास अधिकारी कोन, श्रीमती विद्या देवी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेंद्र कुमार, एडीओ समाज कल्याण, दिव्यांगजन विभाग के सुयश कुमार शुक्ल, सहायक अध्यापक ऐल टी ग्रेड, गोलू कुमार, जूनियर असिस्टेंट, विनय, मोहम्मद तलहा व अन्य ग्रामीण दिव्यांगजन उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
