चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के सलखन में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चौदह वर्षों से संविदा पर कार्यरत एक लाइनमैन नौकरी से निकाले जाने से आहत होकर सब स्टेशन परिसर में लगे बिजली पोल पर चढ़ गया। अचानक पोल पर चढ़े युवक को देखकर आसपास मौजूद लोग दहल उठे।
पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.facebook.com/share/r/1BVEXioeT4/
लाइनमैन ने आरोप लगाया कि जेई ने बिना कारण उसे नौकरी से बाहर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कुल पांच संविदा कर्मियों को हटाया गया है, जिसके बाद से कर्मचारी भारी तनाव में थे।घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत, समझाने-बुझाने और मनाने के बाद लाइनमैन को सुरक्षित नीचे उतारा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
