
सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी स्थित टोल प्लाजा पर लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में सैकड़ो छोटे बड़े वाहन फंसे रहे इतना ही नहीं मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। कई घंटे तक लगे जाम को खोलने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन की टीम भी नहीं पहुंची जिसे जाम में फंसे लोग इस गर्मी में तिल मिलते हुए नजर आए। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी स्थित टोल प्लाजा के पास ही खनन बैरियर है और अक्सर खनन बैरियर के पास खनिज विभाग व आरटीओ विभाग के द्वारा खनन परिवहन करने वाले ट्रैकों की जांच की जाती है जिसको देखते हुए लंबा जाम लगता है इसके साथ ही टोल प्लाजा के 6 लेन है सभी लेन को चालू न करने के वजह से भी लंबा जाम देखने को मिलता है वही आज सुबह टोल प्लाजा पर लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसमें यात्रा करने वाली सैकड़ो गाड़ियों के साथ ही मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी फैंसी रहे हालांकि घंटे जाम लगने के बाद भी मौके पर जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा जिससे इस बेतहाशा गर्मी में सफर करने वाले लोग तिल मिलते हुए नजर आए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
