(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)
दुद्धी/सोनभद्र: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलाल झरिया में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे नौडीहा गांव में स्थित अपने ससुराल से पैतृक घर झारो खुर्द के लिए आ रहे थे,कि गुलाल झरिया प्रधान के घर से पहले मोड़ के पास बाइक और नियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई जिससे चालक राम जन्म 28 वर्ष पुत्र जगत नारायण ग्राम झारोखुर्द,दुद्धी का बाया हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट आई थी, वही पीछे बैठे नीरज 18 वर्ष पुत्र जुगेश गोस्वामी ग्राम झारो को हल्की चोटे आई, दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया, जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सा के डॉक्टर शाह आलम के द्वारा प्राथमिक उपचार कर राम जन्म पनिका की हालत तुरंत रेफर कर दिया गया वहीं दूसरे युवक का इलाज कर छुट्टी दे दी गई, राम जन्म के परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी की ही जा रही थी कि इसी दरमियान उसने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई, अस्पताल के मेमो जारी दुद्धी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई,उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल के बाहर ही दहाड़े मारकर रोने लगे, मृतक युवक के दो बेटे हैं जिसमें अंकुश बड़ा बेटा 4 वर्ष का है वही दूसरा बेटा अनुराग उससे छोटा है मृतक युवक पांच भाई बहन है जिसमें राम जन्म सबसे बड़ा है,
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
