सोनभद्र:विधवा महिला की जमीन हड़पने का फर्जी बैनामा और स्टाम्प चोरी, कचहरी में दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज,मारपीट

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी: (रवि सिंह, गिरीश तिवारी)- दुद्धी क्षेत्र में पुस्तैनी जमीन को लेकर विवाद अब सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया है।
  • विधवा महिला कौशिल्या देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की गाटा सं.
  • 779/0.1390हे.
  • भूमि को भू-माफिया बब्बन दयाल कुशवाहा ने फर्जी बैनामा और कुटरचित
Share

दुद्धी: (रवि सिंह, गिरीश तिवारी)- दुद्धी क्षेत्र में पुस्तैनी जमीन को लेकर विवाद अब सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया है। विधवा महिला कौशिल्या देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की गाटा सं. 779/0.1390हे. भूमि को भू-माफिया बब्बन दयाल कुशवाहा ने फर्जी बैनामा और कुटरचित दस्तावेजों के माध्यम से हड़प लिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी कि बब्बन दयाल ने अपनी पत्नी कमला देवी के नाम 14.11.2025 को यह बैनामा रजिस्ट्री कराकर स्टाम्प शुल्क भी चोरी किया।भूमि पर कई पेड़-पौधे और खेती-बारी है, और यह जमीन पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। प्रार्थनी ने बताया कि फर्जी बैनामा कर उसका शोषण किया गया और जमीन पर अवैध कब्जा किया गया। इसी मामले को लेकर दुद्धी कचहरी परिसर में दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की, मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पर आरोप है कि युवक उसके ऊपर जूता-चप्पल से हमला कर रहा है, वहीं महिला भी गाली देते हुए युवक पर मारपीट कर रही है।प्रार्थनी ने पुलिस से मांग की है कि फर्जी बैनामा तुरंत निरस्त किया जाए और क्रेता, विक्रेता तथा गवाहों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि विधवा और असहाय महिला के अधिकार सुरक्षित रह सकें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें