दुद्धी: (रवि सिंह, गिरीश तिवारी)- दुद्धी क्षेत्र में पुस्तैनी जमीन को लेकर विवाद अब सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया है। विधवा महिला कौशिल्या देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की गाटा सं. 779/0.1390हे. भूमि को भू-माफिया बब्बन दयाल कुशवाहा ने फर्जी बैनामा और कुटरचित दस्तावेजों के माध्यम से हड़प लिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी कि बब्बन दयाल ने अपनी पत्नी कमला देवी के नाम 14.11.2025 को यह बैनामा रजिस्ट्री कराकर स्टाम्प शुल्क भी चोरी किया।भूमि पर कई पेड़-पौधे और खेती-बारी है, और यह जमीन पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। प्रार्थनी ने बताया कि फर्जी बैनामा कर उसका शोषण किया गया और जमीन पर अवैध कब्जा किया गया। इसी मामले को लेकर दुद्धी कचहरी परिसर में दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की, मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पर आरोप है कि युवक उसके ऊपर जूता-चप्पल से हमला कर रहा है, वहीं महिला भी गाली देते हुए युवक पर मारपीट कर रही है।प्रार्थनी ने पुलिस से मांग की है कि फर्जी बैनामा तुरंत निरस्त किया जाए और क्रेता, विक्रेता तथा गवाहों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि विधवा और असहाय महिला के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
