(AKD/गिरीश तिवारी)
शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना पहाड़ी इलाके में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसे में 10 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही शक्तिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
