सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी):- पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस सोनभद्र ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, काली फिल्म, अनधिकृत हूटर व बत्ती के प्रयोग, वाहन पर शासकीय या जाति सूचक शब्द लिखवाने तथा स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 269 वाहनों का चालान किया गया।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
