डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने मंगलवार को राहत कार्य की कमान संभाली। उन्होंने नगर क्षेत्र के लक्ष्मणनगर, रेक्सहंवा, झपरहंवा और पटेहरा टोला समेत विभिन्न वार्डों का दौरा कर 400 से अधिक गरीब व असहाय लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए। अध्यक्ष के हाथों कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।चेयरमैन फुलवंती कुमारी ने कहा कि इस भीषण सर्दी में असहाय लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कंबल वितरण के साथ-साथ नगर में एक दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर अलाव भी जलाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि यदि उनकी नज़र में कोई व्यक्ति ठंड से परेशान हो, तो तुरंत सूचित करें ताकि उन तक मदद पहुंचाई जा सके।

इस अवसर पर विनय कुमार और सभासद नीतेश कुमार निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
