डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत स्थित चैना टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ठंड से बचने का उपाय ही एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गया। सोमवार की मध्य रात्रि 60 वर्षीय बलिश्याम बैगा अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए उन्होंने चारपाई के पास ही अलाव आग जला रखा था। इसी दौरान अलाव से निकली चिंगारी ने उनके बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया। गहरी नींद में होने के कारण बलिश्याम को इसका पता नहीं चला और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उनकी बुरी तरह जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पति की चीख सुनकर उन्हें बचाने दौड़ीं पत्नी बबनी भी आग बुझाने के प्रयास में मामूली रूप से झुलस गईं। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
