सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लुधियाना से परचून का सामान लादकर ओडिशा जा रही तेज रफ्तार ट्रक घाटी के तीसरे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई और जोरदार तरीके से पहाड़ी से जा टकराई।बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक मात्र तीन फीट की दूरी पर रुक गई, नहीं तो करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर सकती थी। हादसे में ट्रक चालक 50 वर्षीय सुमित, निवासी जनपद इटावा, घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया। गलीमत थी की ट्रक खाई में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
