ओबरा/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)- जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक अमरजीत ने बताया कि सामने अचानक आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित हो गया और उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में युवक आ गया।

ट्रक के पिछले हिस्से में फंसकर युवक कुछ दूरी तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान 19 वर्षीय गुलाब मनबोध निवासी चनौली के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
