(रवि सिंह )
दुद्धी, सोनभद्र:- दुद्धी तहसील परिसर इन दिनों गाड़ियों का स्टैंड बन गया हैं जिससे फरियादियों को पैदल भी तहसील में आना -जाना मुश्किल हो जा रहा हैं। सोमवार को पूरा तहसील कैम्पस गाड़ियों से खचाखच भरा हुआ नजर आया और गाड़ियां भी इस तरह तीतर -बितर ख़डी गई थी कि आम लोगों को तहसील में पैदल पहुंचना भी मुश्किल हो रहा था तो वहीं कई अधिकारियों को भी तहसील से गाड़ी निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जाता हैं कि दुकानदारों सहित बाजार आने वाले एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों द्वारा घंटो तहसील कैम्पस में गाड़ियां ख़डी कर दी जाती हैं, जिससे तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों सहित अधिवक्ताओं को अपनी अपनी गाड़ियां निकालने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। लोगों ने इस समस्या की ओर एसडीएम का ध्यान आकृष्ट कराया हैं और कार्यवाही की अपेक्षा की हैं।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार