डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-डाला नगर पंचायत की मलिन बस्तियों में विकास की रोशनी पहुँचाने और वहां व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। रविवार को वार्ड नंबर दो, हनुमान मंदिर के समीप स्थित वनवासी सामाजिक विकास समिति के कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष मदन प्रसाद अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर की बुनियादी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मंगला प्रसाद जयसवाल और पारस यादव का समिति पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु नगर की मलिन बस्तियां रहीं, जो आज भी सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही हैं। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जनसुविधाओं का अभाव अब बर्दाश्त से बाहर है।
बैठक का कुशल संचालन जगत यादव ने किया। चर्चा के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर और बस्तियों की इन ज्वलंत समस्याओं को पूरी ताकत के साथ संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।इस मौके पर रामचंद्र यादव, बलवीर चंद्रवंशी, अवनीश देव पांडेय, मोहित पाठक, नागेंद्र पासवान, अरविंद, मदन मोहन साहनी, उमेश मेहता, लाल जी साहनी, राणा सुभाष राव अंबेडकर, लक्ष्मण कुशवाहा और रिम प्रवेश मेहता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
