दुद्धी/ सोनभद्र(रवि सिंह)-विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही गांव से होकर गुजरने वाली रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर शुक्रवार भोर करीब 4 बजे घने कोहरे के बीच एक कोयला लदा 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट गहरी खाई में पलट गया। यह दुर्घटना घिवही गाँव निवासी अशोक यादव के घर के पास हुआ। गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, मौके पर मौजूद खलासी बबलू कुमार ने बताया कि वे लोग खड़िया से कोयला लोड कर कोडरमा की ओर जा रहे थे। भोर के समय घना कोहरा छाया हुआ था।

इसी दौरान सामने से एक ट्रेलर आ गया, जिसे साइड देने के प्रयास में सड़क किनारे पटरी न होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जाकर पलट गई, हादसे के बाद शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थान हादसों व दुर्घटनाओ के लिए बहुत चर्चित है जहाँ आए दिन छोटे-बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। इसका मुख्य कारण सड़क के दोनों ओर मजबूत और सुरक्षित पटरी का न होना लोग बताते है। हल्की हल्की सी चूक या कोहरे में दृश्यता कम होने पर वाहन सीधे खाई में जा गिरते हैं। इसके बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कोई ठोस पहला अब तक नहीं उठाया गया है। जिसका नतीजा रहा कि कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
