दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह) कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव लकड़ा बांध के गेट वाल्व के पास बह रहे पानी में उतराया हुआ मिला। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान को सूचना दी।सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान सुभाष भारती मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया।शव की पहचान 46 वर्षीय भागीरथी प्रसाद पुत्र स्वर्गीय जियुत प्रसाद निवासी ग्राम धनौरा, स्थायी पता रामनगर वार्ड संख्या 7 नगर पंचायत दुद्धी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।परिजनों के अनुसार मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के पुत्र ने कोतवाली में तहरीर देकर मौत को संदिग्ध बताया है। उसका कहना है कि पिता के सिर से काफी खून बह रहा था, जिससे हादसे को लेकर संदेह उत्पन्न हो रहा है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लकड़ा बांध से धनौरा की ओर निकली नहर के प्रारंभिक छोर पर एक व्यक्ति का शव औंधे मुंह पानी में उपलाया हुआ मिला था। सूचना ग्राम प्रधान द्वारा दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
