सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव में एक नाबालिग किशोरी ने घर के बड़ेर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि जब छोटा भाई घर पहुंचा तो उसने बहन को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार किशोरी की मां मजदूरी का काम करती है, जबकि पिता रोजी-रोटी के लिए गुजरात गए हुए हैं।सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
