ओबरा/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-
कुशवाहा समाज की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कुशवाहा समाज भवन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चुनाव बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समाज में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाना और सामाजिक उद्देश्यों को समाज के सिद्धांतों के अनुरूप धरातल पर उतारना रहा।चुनाव प्रक्रिया की निगरानी चुनाव पर्यवेक्षक विश्वनाथ भगत, देवप्रकाश मौर्या, सुरेश मौर्या, गया नाथ कुशवाहा तथा चुनाव अधिकारी गणेश कुशवाहा और शशिहास सिंह की देखरेख में की गई। चुनाव से पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा बीते सत्र का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई।चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अमित सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष रमिता मौर्या व इं. राकेश कुशवाहा, सचिव अनिल सिंह कुशवाहा, उप सचिव रामदेव मौर्या, योगिता सिंह व पुष्पा सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में आनंद शेखर मौर्य, लेखा निरीक्षक निर्मल सिंह व कृष्णानंद सिंह चुने गए। संगठन सचिव के पद पर सुषमा कुशवाहा, राधिका देवी व गौतम कुमार सिंह, प्रचार सचिव के रूप में मनोरमा मौर्या, राजेश कुमार सिंह व गणेश कुमार सिंह कुशवाहा तथा मीडिया प्रभारी अरविंद कुशवाहा को नियुक्त किया गया।समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित लोगों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर समाज में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय व संगठित बनाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम में गुलाब मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य, नंदू सिंह, इं. रामचंद्र मौर्य, डॉ. बीके कुशवाहा, डॉ. मुकेश वर्मा, रामयज्ञ मौर्य, इं. सुरेंद्र सिंह, राजेश कुशवाहा सहित सैकड़ों स्वजाति भाई-बंधु तथा समाज की माताएं-बहनें उपस्थित रहीं और 2026 के चुनाव को सफल बनाने में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया।मंच संचालन अनिल सिंह कुशवाहा ने किया, जबकि समाज के सभी स्वजाति बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुरेश कुमार मौर्या ने चुनाव प्रक्रिया के समापन की घोषणा की।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
