सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन–2025 का आयोजन लगातार जारी है। यह सम्मेलन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक, संवेदनशील और तकनीक-सक्षम पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात प्रबंधन और स्मार्ट पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं।

इस सम्मेलन का लाइव प्रसारण एनआईसी सभागार, सोनभद्र में किया गया, जहां जिलाधिकारी बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की उपस्थिति में जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों को गंभीरता से सुना।लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसामान्य के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग, अपराधियों के विरुद्ध सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई, महिला व बाल अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश में चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए फील्ड स्तर पर निरंतर निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।सम्मेलन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर जनपद स्तर पर त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रणनीति तैयार करने पर अधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श किया गया, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
