ओबरा/सोनभद्र(गिरीश तिवारी)-: लखनऊ स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में छात्रों से की जा रही कथित अवैध वसूली और शैक्षिक भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज़ उठा रहे ABVP कार्यकर्ताओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बुलाए गए गुंडों और पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज छात्रों के गुस्से का कारण बना। इसे लोकतंत्र और संविधान की हत्या बताते हुए आज ओबरा नगर के सुभाष चौराहा पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिखर सोनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन किया।

ABVP कार्यकर्ताओं ने मंत्री के उस बयान पर तीखा विरोध जताया, जिसमें उन्होंने छात्रों और संगठन को “गुंडा” कहा था। विभाग संयोजक सोनभद्र सौरभ सिंह व पंकज ने संयुक्त रूप से कहा कि निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज और अभद्र टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि छात्र हितों का दमन है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते, तब तक विद्यार्थी परिषद का आंदोलन जारी रहेगा।इस मौके पर ओबरा नगर मंत्री अनिकेत राय, आनंद अग्निहोत्री, युराज, आयुष, यश, शिवम, पूर्व जनजाति कार्य संयोजक शिव मुरत जी, सूरज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
