डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी):-चोपन विकास खंड के कोटा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रहलाद चेरो ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर छूटे हुए करीब 500 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने की मांग की है। कोटा ग्राम पंचायत से अलग होकर डाला नगर पंचायत बनने के बाद कजरहट, धौंठा टोला, चुनियरा, खटखर और गोरादह के निवासियों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि 2015 की वोटर लिस्ट में इन लोगों के नाम दर्ज थे, लेकिन 2021 के पंचायत चुनाव के समय इन्हें हटा दिया गया। इस संबंध में पहले भी उपजिलाधिकारी और राजस्व टीम ने सर्वे कर माना था कि नगर पंचायत से सटे होने के कारण तकनीकी कारणों से ये नाम छूट गए हैं और इन्हें जल्द जोड़ लिया जाएगा। हालांकि, लंबा समय बीतने के बाद भी अब तक इन ग्रामीणों के नाम सूची में नहीं चढ़ सके हैं। प्रधान ने गुहार लगाई है कि ग्रामीणों के लोकतांत्रिक अधिकार को देखते हुए जल्द से जल्द सुधार कराया जाए ताकि वे मतदान से वंचित न रहें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
