बांदा। जनपद के बबेरू कस्बे के औरंगाबाद में बबेरू से कएल जा रही टेंपो को सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे तालाब पर पलट गई जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग अन्य घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बबेरू कस्बे के ओरन रोड गैस एजेंसी के पास का है। जहां बुधवार की शाम करीब 7:30बजे बबेरू से एक टेंपो में सवार होकर चार लोग फफूंदी व कायल गांव जा रहे थे। तभी गैस एजेंसी तालाब के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे टेंपो सड़क के किनारे तालाब पर पलट गई, जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के द्वारा टेंपो में दबे लोगों को बाहर निकाला जिसमें टेंपो चालक गंगाराम पुत्र केदार मौर्य उम्र करीब 36 वर्ष, व रामकिशोर पुत्र दशरथ मौर्य उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी दोनों कायल थाना बबेरू की घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं, जिनको एंबुलेंस की सहायता से बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मौत की खबर सुनकर मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु बांदा मेडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस भिजवा दिया गया है। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में कर लिया, और पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार