पति बना हैवान, कर दी अपनी पत्नी की हत्या

Share

रिपोर्ट गिरीश तिवारी/अरविंद दुबे

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत महलपुर गांव में आज एक विवाहिता की उसके पति ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि विवाहित की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते लोहे के रॉड से कई बार करके की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर गांव में आज एक महिला सरिता पत्नी गणेश की उसकी पति ने ही पारिवारिक विवाद के चलते निर्मम तरीके से लोहे के रॉड से कई बार वार करके हत्या कर दी। आपको बता दे कि घटना को अंजाम देने के बाद गणेश मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने दबोच लिया।

घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को हुई तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे को ग्राम प्रधान व पड़ोसियों की मौजूदगी में खुलवाया। इस दौरान घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुड़ गई। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। महलपुर गांव में हुई हत्या को लेकर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि घटना आज सुबह करीब करीब 8 बजे की है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला प्रधान के मौजूदगी में खुलवाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही अग्रिम कार्रवाई जुट गई क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उसके पति गणेश द्वारा अपनी पत्नी की लोहे के रॉड से बार करके हत्या की गई है। क्षेत्राधिकारी ने बताया की आरोपी पति गणेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!