सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- घोरावल कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिवद्वार चौकी अंतर्गत मरुवाड़ टोला में कच्चे घर में आग लगने से एक दूधमुंहे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।बताया जा रहा है कि घर में जल रही अंगीठी से निकली चिंगारी पुआल पर जा गिरी, जिससे अचानक आग भड़क उठी। उसी समय मां अपने दूधमुंहे बच्चे को पुआल पर सुलाकर घर के काम में लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया और मासूम बच्चा उसमें फंस गया।आग की लपटें देख मां बदहवास हो गई और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। यह हादसा ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों और खुले आग के उपयोग से होने वाले खतरे को एक बार फिर उजागर करता है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
सम्पादकीयMay 13, 2026देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी,घायलों का जाना हाल
