सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 किया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को हो चुका है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 6 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक दाखिल की जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों पर नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन और निस्तारण की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी। इसके बाद 3 मार्च 2026 को आयोग से अनुमति लेकर 6 मार्च 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें नोटिस जारी कर सुनवाई और सत्यापन की कार्यवाही सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुनवाई की कार्ययोजना बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
