ओबरा/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा लंबित ई-चालानों के त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण के उद्देश्य से आगामी 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित न्यायालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए ओबरा नगर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। उप निरीक्षक/यातायात प्रभारी तीरथ लाल के नेतृत्व में नगर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और टेंपो स्टैंड पर पोस्टर चस्पा किए गए तथा पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों और नागरिकों को लोक अदालत के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी गई।अभियान के दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक वैधानिक और सरल मंच है, जहां लंबित ई-चालानों का त्वरित निस्तारण कराया जा सकता है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालानों का समय से समाधान आवश्यक है, जिससे अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो।यातायात विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनके ई-चालान लंबित हैं, वे 14 मार्च को लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण कराएं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
