चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार राखड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकानों में जा घुसा। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।उक्त दुर्घटना गुरुद्वारा स्कूल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों व मकानों को टक्कर मार दी। हादसे में चार बाइक और एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

मकानों के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी, टीन शेड और निर्माण सामग्री जैसे ईंट, बालू और सीमेंट भी टूट-फूट गए।टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही क्षण में पूरा इलाका धूल के गुबार से भर गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित दुकानदार नीरज सोनी ने बताया कि अचानक ट्रेलर मकान की ओर मुड़ गया और खड़ी गाड़ियों को रौंदता हुआ दीवार से जा टकराया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
