AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र।
होली पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है। इसे प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर खुशियां साझा करने का अवसर देता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कार्य न करें। जबरन रंग न लगाएं, कीचड़ या गंदगी न फेंकें तथा डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करें।जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों से दूर रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की भी अपील की। अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को सुरक्षित ढंग से होली खेलने के लिए प्रेरित करें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
