सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)– रेणुकूट नगर में रेलवे स्टेशन के पास झंडा लगाते समय एक युवक 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।घटना पिपरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के समीप झंडा लगाया जा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11000 केवी बिजली सप्लाई के संपर्क में युवक आ गया। तेज करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।बिजली विभाग के जेई संदीप सिंह के अनुसार लाइन तत्काल ट्रिप हो गई, जिससे युवक की जान बच सकी। घायल की पहचान शुभम कनोजिया (24 वर्ष), पुत्र विनोद कनोजिया, निवासी शिवा पार्क के रूप में हुई है। उसे पहले के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झंडा लगाते समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
