सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई की प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि सभी बच्चों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय, पेयजल और अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को दी जा रही आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं की भी जानकारी ली गई और आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1
सम्पादकीयMay 18, 2026लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दुद्धी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Breaking_NewsMay 18, 2026रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
