विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा बजट – अरुण सिंह

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह रांची से लौटते समय रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी सर्किट हाउस में रुके। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की ठोस योजना है। इसमें गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी का ध्यान रखा गया है। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई और भंडारण सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल की गई हैं। सड़क, रेल, हवाई अड्डे और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे पर निवेश से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। एमएसएमई और उद्योगों को प्रोत्साहन देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।अरुण सिंह ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधानों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा।कार्यक्रम के बाद अरुण सिंह वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अजीत चौबे, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र पाण्डेय, मनीष अग्रहरी, प्रकाश श्रीवास्तव, रवि तिवारी, प्रिंस पाण्डेय, सनी पाण्डेय, विवेक देव पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह, अनूप पाण्डेय, मनीष पटेल, राहुल शर्मा, शुभम सोनी, आशीष तिवारी, रोहित तिवारी, लवकुश गिरी, राजेश पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, नीरज चौबे, बच्चा भैया, अजय सिंह, प्रिंस पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *