सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-हाथीनाला थाना क्षेत्र के इको डाइवर्सिटी पार्क के ठीक आगे सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दुद्धी की ओर जा रही बाइक पहले मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी उसे मौके पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया।राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हाथीनाला थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया। घायल अवस्था में सिर्फ बाइक चालक ही मौजूद मिला, जिसे एंबुलेंस से दुद्धी सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया।घायल युवक होश में नहीं था और अपना पता तक नहीं बता पा रहा था। पुलिसकर्मी अनुराग के लगातार प्रयास से घायल ने अपना नाम परमेश्वर (उम्र लगभग 27 वर्ष), पुत्र वकील, निवासी ग्राम गनौरा, रावटसगंज बताया। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
