मंडलायुक्त राजेश कुमार ने किया सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
विंध्याचल मंडल में प्रशासनिक व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए मंडलायुक्त राजेश कुमार ने सोमवार को सोनभद्र जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सदर तहसील रॉबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क, निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय लोढ़ी और कलेक्ट्रेट परिसर का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष, रिकॉर्ड रूम, आपदा विभाग सहित विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया। उन्होंने फाइलों के निस्तारण, लंबित प्रकरणों और आम जनता से जुड़े मामलों की स्थिति की समीक्षा की। जहां कहीं भी कमी पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयों की साफ-सफाई की भी जांच की।निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व, विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की जानकारी दी। साथ ही धान खरीद के दौरान किसानों को हुई दिक्कतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात भी कही।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *