टेनिस की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली सानिया मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में

Share

मुंबई। टेनिस की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली सानिया मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका फोरहैंड, सर्व या ग्रैंड स्लैम नहीं वजह है उनकी हिम्मत, आत्मसम्मान और नई शुरुआत की कहानी। तलाक के बाद जहां अक्सर लोग टूट जाते हैं, वहीं सानिया ने खुद को फिर से खड़ा किया… और अब वो दुबई में अपने नए आशियाने के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 210 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला खरीदा है। यह बंगला सिर्फ एक घर नहीं बल्कि एक संदेश है कि अगर हौसला हो, तो जिंदगी किसी भी मोड़ पर नई दिशा ले सकती है। सानिया मिर्जा ने अपने करियर में भारत को कई यादगार पल दिए। ग्रैंड स्लैम खिताब, ओलंपिक में प्रतिनिधित्व, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय तिरंगे को ऊंचा करने का गौरव ये सब उनकी मेहनत और जज़्बे की मिसाल हैं। लेकिन असली ताकत सिर्फ कोर्ट पर नहीं दिखती असली ताकत दिखती है मुश्किल वक्त में। तलाक के बाद उन्होंने खुद को कमजोर नहीं होने दिया। वो अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं, अपने काम पर फोकस कर रही हैं और अब अपने नए घर के साथ एक मजबूत, आत्मनिर्भर महिला की तस्वीर पेश कर रही हैं। 210 करोड़ का यह बंगला भले ही अपनी भव्यता के लिए चर्चा में हो लेकिन उससे कहीं ज्यादा चर्चा में है सानिया का आत्मविश्वास। ये कहानी सिर्फ एक स्टार खिलाड़ी की नहीं ये कहानी है उस महिला की, जिसने साबित कर दिया की ज़िंदगी का मैच आखिरी पॉइंट तक खेला जाता है और जीत उसी की होती है जो हार मानना नहीं जानता।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *