
अरविंद तिवारी
सोनभद्र : जनपद के विशिष्ट स्टेडियम तियरा में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) की ओर से आयोजित चतुर्थ तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सटीक निशाने साधे। विभिन्न वर्गों में आयोजित मुकाबलों में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया और विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। सीनियर कंपाउंड राउंड (पुरुष) में बागपत के विशेष वेदवान ने प्रथम, संत कबीर नगर के अनिल कुमार ने द्वितीय और बागपत के ही रोहित राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में संत कबीर नगर की संध्या को प्रथम, मथुरा की भावना सिंह को द्वितीय और कानपुर नगर की अंबिका भट्टाचार्य को तृतीय स्थान मिला। वहीं सब जूनियर कंपाउंड राउंड (बालक) में मथुरा के सोहित कुमार ने प्रथम, मेरठ के प्रशांत कुमार ने द्वितीय और मुजफ्फरनगर के अभिमन्यु ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में विशिष्ठा, ऋतु शर्मा व वारेन्य राणा (तीनों मथुरा) ने

क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर इंडियन राउंड (बालिका) में बागपत की निधि ने प्रथम, सहारनपुर की मानशी और बागपत की ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्र बाराबंकी के अनुराग यादव को प्रथम, वि सहारनपुर के शिवम को द्वितीय और सोनभद्र के विशाल प्रजापति को तृतीय ब स्थान मिला। (बालक) में मथुरा ओम तिवारी ने प्रथम, वाराणसी के सर्वेश कुमार ने द्वितीय और बागपत के वंश वैदवान ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में मथुरा की कृष्णा ने को प्रथम, सोनभद्र की नंदिनी मौर्य को द्वितीय और सोनभद्र की शिवांगी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता की अध्यक्षता तीरंदाजी संघ अध्यक्ष राम सकल ने की। इस दौरान घोरावल विधायक अनिल कुमार, संघ के उपाध्यक्ष बाबूराम सिंह, रवि भूषण सिंह, अमर बहादुर सिंह, सचिव मनोज कुमार,राकेश मेहता, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के संचालन में निर्णायक योगेंद्र राणा, विकास, कपिल, गौतम मौर्य और अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










