दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को कटौली गांव में सुबह लगभग 7:00 बजे 40 वर्षीय देवनारायण उर्फ सोमारु पुत्र शिवलाल गौड की फांसी लगाने से मौत हो गई, मृतक पांच बच्चों के पिता है,जिसमें दो बेटे और तीन बेटी है, जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश भारती ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई कि गांव के ही एक 40 वर्षीय देवनारायण नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है, जिसका शव खतीहवा नाला के पास पेड़ के नीचे पड़ा हुआ है, जब मैने मौके पर जाकर देखा तो मृतक युवक की पत्नी मौके पर मौजूद थी ,उसने बताया कि मेरे पति पाही (खेत)पर इन दिनों रह रहे थे ,बीते दिन गांव में ही वैवाहिक कार्यक्रम के लिए निकले थे ,जब पति घर नहीं आए तो सुबह से उनकी खोजबीन की जा रही थी ,इसी दरमियान घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित नाले के पास गई ,तो देखा कि नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे वह लटक रहे हैं ,यह देख मैं घबरा गई और तुरंत रस्सी से अपने पति को आजाद कराते हुए जमीन पर लेटा दिया और उनकी नब्ज टटोली गई ,तो देखा गया कि उनकी मौत हो चुकी है,जिसकी सूचना परिजनों को दी गई
मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि खतीहवा नाला नीम की पेड़ के पास मृतक युवक का शव पड़ा हुआ है ,जिसकी सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई ,
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई ,कि एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया है प्रथम दृश्य मानसिक अवसाद के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस जांच कर रही है,पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का कारण पता चल सकेगा,
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 11, 2026हाथीनाला में भीषण टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत
सम्पादकीयApril 11, 2026निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का उपचार, सदर विधायक ने किया निरीक्षण
सोनभद्र न्यूज़April 11, 2026आदिवासी समाज के बेटे ने बढ़ाया मान, महुली का नाम रोशन
Breaking_NewsApril 11, 2026सवारियों से भरी पिकअप पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल, एक की हालत गंभीर
