रवि सिंह। गिरीश तिवारी
दुद्धी, सोनभद्र। झारखंड सीमा से सटे दुद्धी और विंढमगंज क्षेत्र में दुधारू पशुओं की लगातार हो रही आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जनपद के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों से होकर पशु लदे वाहन गुजरते हैं और दुद्धी कोतवाली के बाद विंढमगंज होते हुए झारखंड बॉर्डर तक पहुंचते हैं।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि प्रतिदिन कई दुधारू पशुओं को वाहनों में लादकर सीमा पार ले जाया जाता है।प्रदेश में गोवध अधिनियम लागू है, इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि फर्जी कागजात दिखाकर वाहनों को आगे बढ़ा दिया जाता है।

नगर ऊटरी से पहले बिलासपुर क्षेत्र में पशुओं को उतारने और फिर वाहन के वापस प्रयागराज की ओर लौट जाने की बात भी सामने आ रही है।हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में संचालित कुछ पशु आश्रमों और पशुपालकों की भूमिका को लेकर भी कानाफूसी जारी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और पशु प्रेमियों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और पारदर्शी जांच की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
