AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के आरंगी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गांव में बिजली के खंभे के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।बताया गया कि बुजुर्ग महिला गांव के हैंडपंप पर स्नान करने के बाद अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में लगे बिजली के खंभे के स्टे तार में करंट उतर रहा था। महिला अनजाने में उस तार की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत की खबर से घर में मातम छा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण खंभे के स्टे तार में करंट उतर गया, जिससे यह हादसा हुआ और एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।गौरतलब है कि घोरावल क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही बिजली विभाग की लापरवाही से एक बिजली कर्मी की मौत हो गई थी, जिसके बाद विभाग के एक्सियन, एसडीओ और जेई को निलंबित किया गया था। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
