AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । रामनवमी के शुभ अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रवेश भी किया।

उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नए शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि शिक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी और गुणवत्ता लाई जा सके।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही जनपद के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यालय स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
